रांगड़ी में ब्यास नदी से शव बरामद
मनाली पुलिस ने मनाली से तीन किलोमीटर दूर रांगड़ी के पास गत सोमवार रात को ब्यास नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान रंजीत सिंह सुपुत्र सत्या दास बेरहमपोरे मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है।
जागरण संवाददाता, मनाली : मनाली पुलिस ने मनाली से तीन किलोमीटर दूर रांगड़ी के पास गत सोमवार रात को ब्यास नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान रंजीत सिंह सुपुत्र सत्या दास बेरहमपोर मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की लाश ब्यास नदी के बीच में रांगड़ी के पास फंसी हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन रावत सहयोगियों के साथ मौका पर पहुंचे। मृतक व्यक्ति की लाश को अग्निशमन के कर्मचारियों की मदद से ब्यास नदी से निकाला गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसारमृतक व्यक्ति नौ अक्टूबर को अपने पर्यटक ग्रुप के साथ आया था तथा कुक का काम करता था। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि मृतक की लाश को शव गृह मनाली में रखा गया है व मृतक के परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।