Move to Jagran APP

नेहरू युवा संगठन छुआरा ने वॉलीबॉल में झटका प्रथम स्थान

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 05:14 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:17 AM (IST)
नेहरू युवा संगठन छुआरा ने वॉलीबॉल में झटका प्रथम स्थान
नेहरू युवा संगठन छुआरा ने वॉलीबॉल में झटका प्रथम स्थान

संवाद सहयोगी, कुल्लू : नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा में किया गया। इसमें जिला परिषद सदस्य हितेश्वर सिंह ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। जिसमें पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल, महिला वर्ग में रस्साकशी, घड़ाफोड़, म्युजिकल चेयररेस प्रमुख खेलें रही। कार्यक्रम में हितेश्वर सिंह ने सभी युवाओं को नशे से दूर रहने व खेलों में ज्यादा समय व्यतीत करने का आह्वान किया। स्त्रोत व्यक्ति पीडी डोगरा ने भी विस्तार से नशे के बारे में जानकारी दी। जिला युवा समन्वयक सोनिका चंद्रा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। खंडस्तर पर विजेता टीमें जिलास्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेगी। वॉलीबॉल में नेहरू युवा संगठन छुआरा प्रथम स्थान पर रही। जबकि लक्ष्मी युवक मंडल दूसरे स्थान पर रहा। रस्साकशी में सरस्वती महिला मड़ल छुआरा ने प्रथम स्थान और सत्यावती महिला मंडल मसरोगी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि घड़ा फोड़ में शक्ति महिला मंडल नरोगी शौरन से महेश्वरी ने बाजी मारी, जबकि म्यूजिकल चेयररेस में प्रियंका प्रथम रही और दूसरा स्थान पर निर्मला रही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बजौरा के प्रधान, ग्राम पंचायत रैला के उपप्रधान, लक्ष्मी युवक मडंल, संगम युवक मडंल हाट, यशपाल, रविद्र ठाकुर, प्रभजोत, बॉक्सिग कोच धर्मवीर, डीपी हरदेव सिंह, पीटीआइ बुधराम, नैना, यशपाल, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी धर्मेद्र, राकेश कुमार, इंद्रा, चंपा, ममता, आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.