Move to Jagran APP

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका

कुल्लू : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जो¨गद्र ¨सह ने कहा कि लोकसभ

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Aug 2018 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 07:00 PM (IST)
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका

जागरण संवाददाता, कुल्लू : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जो¨गद्र ¨सह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में

loksabha election banner

उनके मोर्चा की अहम भूमिका होगी। कुल्लू में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार देश में विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर रहे हैं, उससे आमजन को लाभ पहुंच रहा है। ऐसे में आगामी लोस चुनाव में देश की जनता फिर से मोदी का समर्थन करेगी, जिसके लिए अनुसूचित जाति मोर्चा भी महत्वपूर्ण कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी से आए दिशा-निर्देशों के तहत जल्द ही कुल्लू जिला के चारों मंडलों के अध्यक्षों के साथ सलाह-मशविरा करके हर मंडल स्तर व शक्ति केंद्र अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जो¨गद्र ने बताया कि पार्टी का यह अभियान 31 अगस्त तक पूरा किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों हर पंचायत के बूथ व घर-घर तक जाएंगे। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मोर्चा ने अपनी जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया है। इसमें भुंलग पंचायत के उप प्रधान परमानंद को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि दौलत राम निवासी मौहल को मोर्चा में कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस दौरान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.