काजा में डीजल कंटेनर में लगी आग, आइटीबीपी के दो जवान झुलसे
लाहुल-स्पीति जिला के काजा उपमंडल में आइटीबीपी के दो जवान डीजल में लगी आग की चपेट में आकर झुलस गए।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 06:04 PM (IST)
जेएनएन, काजा। भारत चीन सीमा के साथ लगते लाहुल-स्पीति जिला के काजा उपमंडल में आइटीबीपी के दो जवान डीजल में लगी आग की चपेट में आ गए। एक का नाम रवि कुमार पुत्र विनोद प्रसाद अग्रवाल व दूसरा ब्यास देव पुत्र भक्त राम है। दोनों आइटीबीपी काजा में सेवाएं दे रहे हैं। दोनों जवानों का उपचार काजा अस्पताल में चल रहा है।
यह हादसा उस समय हुआ जब जवान अपने कैंप के भीतर स्टोव जलाने के लिए डीजल को गर्म कर रहे थे। डीजल को एक कंटेनर में गर्म करते हुए जोरदार धमाका हुआ और डीजल दोनों जवानों पर फैल गया। फैले हुए गर्म डीजल को आग ने पकड़ लिया और दोनों जवान भी उसकी चपेट में आ गए।
आइटीबीपी के दोनों झुलसे जवानों को तुरंत अन्य सहयोगियों ने काजा अस्पताल पहुंचाया। एडीसी काजा विक्रम नेगी जवानों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। नेगी ने बताया दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर जवानों की देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रशासन ने दोनों जवानों की फौरी राहत भी प्रदान कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें