बारिश के कारण लगवैली में मकान गिरा, महिला बाल-बाल बची Kullu News
कुल्लू के साथ लगती लगवैली के भुट्टी में एक मकान गिर गया। जब मकान जमींदोज हुआ इस दौरान एक महिला अंदर बाल-बाल इसकी चपेट में आने से बची।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 03:09 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 03:09 PM (IST)
dir="ltr" style="">कुल्लू, जेएनएन। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगती लगवैली के भुट्टी में एक मकान गिर गया। जब मकान जमींदोज हुआ इस दौरान एक महिला अंदर बाल-बाल इसकी चपेट में आने से बची। यह मकान पुराना था व परिवार नए मकान में शिफ्ट हो गया था। इस मकान को लकड़ी, घास और अन्य सामान को रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। हादसे के दौरान महिला गीता देवी मकान से लकड़ी निकाल रही थी। मकान गिरने का आभास होते ही गीता दौड़ते हुए बाहर निकली। पवन, डावे राम, भोले राम तीन भाइयों का संयुक्त मकान था। यह मकान तीन मंजिला था और इसमें छह कमरे थे। हादसे का कारण वरसात को माना जा रहा है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें