रैल में पोषण के प्रति जागरूक किए लोग
सर्कल रैल के अंदर पोषण के मेले का आयोजन किया गया। गांव स्तर पर लोगों को सही पोषण पर जागरूक किया गया। यह मेला ग्राम पंचायत करंडोला में प्रधान मीना कुमारी की अध्यक्षता में संपन हुआ है। प्रधान ने स्वच्छता के ऊपर लोगों को जागरूक किया। पर्यवेक्षिका अनिता देवी व डा. प्रियंका विभाग क्लास कोर्डिनेट ने गांव की महिलाओं को पोषण की बहुत विस्तृत
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : सर्कल रैल के अंदर पोषण के मेले का आयोजन किया गया। गांव स्तर पर लोगों को सही पोषण पर जागरूक किया गया। यह मेला ग्राम पंचायत करंडोला में प्रधान मीना कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ है। प्रधान ने स्वच्छता के ऊपर लोगों को जागरूक किया। पर्यवेक्षिका अनिता देवी व डॉ. प्रियंका विभाग क्लास कोर्डिनेट ने गांव की महिलाओं को पोषण की बहुत विस्तृत जानकारी दी। पोषण मिशन अभियान सिर्फ विभाग को कार्यक्रम न हो करके जन आंदोलन का रूप ले लिया गया है। पर्यवेक्षक अनिता देवी व डॉ. प्रियंका ने विस्तार से जानकारी दी। हमारी गांव की महिला वंदना ने पोषण के ऊपर गाना गाकर के लोगों को ये जानकारी दी। जिससे महिलाओं ने मनोरंजन के साथ जानकारी भी हासिल की।