भगवान लक्ष्मी नारायण ने किया दशहरा के लिए प्रस्थान
संवाद सूत्र सैंज अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए सैंज घाटी के आराध्य देव भगवान लक्ष्
संवाद सूत्र, सैंज : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए सैंज घाटी के आराध्य देव भगवान लक्ष्मी नारायण ने हरियानों के साथ शुक्रवार को अपने मूल स्थान रैला से रवाना हो गए। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का सीमित आयोजन हो रहा है। इस कारण जिले के सिर्फ सात देवी-देवता ही भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में भाग लेंगे। प्रशासन ने इन सभी देवताओं के हरियानों का कोरोना टेस्ट करवाए हैं। वीरवार को सैंज अस्पताल में लक्ष्मी नारायण के कारकूनों व हरियानों के 35 सैंपल लिए गए हैं।
भगवान लक्ष्मी नारायण के कारदार जगन्नाथ ने बताया है कि नारायण जी की शोभायात्रा में चलने वाले हरियानों व कारकूनों के कोरोना टेस्ट लिए गए हैं। इन सभी को मास्क सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए गए हैं। सरकार के द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।