पर्यटन नगरी मनाली में सीढि़यों से गिरकर चार साल की बच्ची की मौत Kullu News
घर की सीढ़ियों से गिरकर चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान तनुजा पुत्री गोपाल थापा उम्र चार साल निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 03:38 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 03:38 PM (IST)
मनाली, जेएनएन। घर की सीढ़ियों से गिरकर चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान तनुजा पुत्री गोपाल थापा उम्र चार साल निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस को दी जानकारी में कृष्ण कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ शनाग में टेंट में रहता है। रविवार शाम सवा छह बजे पत्नी के साथ बिल्डिंग का काम कर रहे थे तो अचानक उनकी बेटी 15 फीट की ऊंचाई से सीढ़ी से गिर गई। घायल अवस्था में उसे मिशन अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी कुल्लू गौरव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम करने के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया जाएग।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें