Himachal: मनाली के होटल में मृत मिला दिल्ली का चालक
Death In Manali. पुलिस की जांच में पाया गया कि मृतक के शरीर पर कोई भी चोट नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज किए।
मनाली, जेएनएन। Death In Manali. पर्यटन नगरी मनाली में सवारी लेकर पहुंचे दिल्ली के चालक की अचानक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच करनी आरंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को होटल चंद्रताल रजेंसी के मैनेजर दीपक ठाकुर ने पुलिस थाना मनाली को सूचना दी कि उनके होटल की डोरमेट्री में एक चालक की अचानक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन करनी आरंभ की। पुलिस की जांच में पाया गया कि मृतक के शरीर पर कोई भी चोट नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने शव को शव गृह मनाली में रखा गया है। घटना की सुचना वीरेंद्र कुमार पुत्र राजेंदर निवासी महिदरगढ़ को दे दी है, जो की गाड़ी एचआर 66ए-1912 का मालिक है। मृतक चालक शुक्रवार को सवारी लेकर मनाली आया था और यहां पर एक होटल में ठहरा था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अशवनी कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी जेजे कॉलोनी बबाना, उत्तरी पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मनाली थाने में सूचना मिली कि एक चालक की होटल में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव की जांच की तो पाया गया कि यह आक्समिक मौत है। शव में कोई भी निशान नहीं पाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। रविवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। इससे कई क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। 20 जनवरी से पश्चिमी हवा सक्रिय होने से 22 जनवरी तक ऊंचे व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना है। प्रदेश में छह स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है।