टीजीटी से पदोन्नति पर विकल्प की शर्त हटाई जाए : गजेंद्र
जागरण संवाददाता मनाली टीजीटी से पदोन्नति पर ली जाने पर विकल्प की शर्त को तुरंत प्रभाव से व
जागरण संवाददाता, मनाली : टीजीटी से पदोन्नति पर ली जाने पर विकल्प की शर्त को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। 26 अप्रैल 2010 के बाद पदोन्नत होने वाले प्रवक्ताओं को भी मुख्याध्यापक बनने का मौका दिया जाए। कन्फेडेरशन के चेयरमैन गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में टीजीटी कन्फेडरेशन प्रदेश में कार्यरत टीजीटी (कला), टीजीटी (विज्ञान), पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ व हेडमास्टर कॉडर ऑफिसर एसोसिएशन का संयुक्त मोर्चा है।
शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के छात्रों के हित के लिए जियो टीवी पर तीन नए चैनल शुरू किए हैं। इन चैनलों के माध्यम विद्यार्थियों को पढ़ाई में लाभ मिलेगा। इस कार्य के लिए संघ शिक्षा मंत्री को बधाई देता है। हाल ही में शिक्षा मंत्री के लिए विभाग द्वारा 18 लाख की गाड़ी खरीदी गई है, उसका भी संघ समर्थन करता है। इससे पूर्व मंत्री के पास जो विभाग की गाड़ी थी वह लाखों किलोमीटर चल चुकी थी। शिक्षा मंत्री ने प्रधानाचार्य पदोन्नति की बहुत बड़ी सूची निकाल कर दूरदर्शिता व अपनी अध्यापक हितैषी सोच को दर्शाया है। इसी प्रकार शिक्षा मंत्री मुख्यध्यापकों की पदोन्नति सूची निकाल कर अध्यापकों को राहत प्रदान करेंगे। प्रदेश में करीब 400 मुख्याध्यापकों के पद रिक्त हैं। मुख्याध्यापक के पद की पदोन्नति के लिए टीजीटी अध्यापक 26-27 वर्ष का इंतजार करते हैं।