मोदी के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर
संवाद सहयोगी कुल्लू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो कुल्लू ने देवसदन में रक्तदान
संवाद सहयोगी, कुल्लू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो कुल्लू ने देवसदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को फल भी बांटे गए।
जिला भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष नवल नेगी की अध्यक्षता में हुई। भीमसेन शर्मा ने कहा कि गर्व का विषय है कि आज देश को नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है जिसके बलबूते भारत की साख विदेशों में भी जमकर अपना डंका बजा रही है। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि सेवा भाव से ही पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाया जा सकता है। प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी अमित सूद ने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में 14 से 20 सितंबर तक सेवा संकल्प सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सहप्रभारी नरेश चंदेल, चमन कपूर, कुल्लू भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकरचंद, प्रदेश भाजयुमो सचिव संजीव शर्मा, प्रदेश सहप्रवक्ता वेद ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राम तीरथ सिंह, प्रवक्ता आदित्य गौतम, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौधरी, चुनाव प्रकोष्ठ जिला प्रभारी जुगल धावक, आइटी सेल जिला संयोजक नरेंद्र ठाकुर, विमला ठाकुर, नैना कंबोज, दुर्गा ठाकुर, विशाल सूद, भागेश शर्मा, रुचिन चौहान, सुभाष चौहान, दिनेश ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, भक्तराज ठाकुर, हरीश शर्मा, संदीप ठाकुर, दिग्विजय आनंद, रोहित शर्मा उपस्थित रहे।