आदित्य गौतम ने कार्यकत्र्ताओं संग छेड़ा सैनिटाइजेशन अभियान
भाजपा के जिला कुल्लू के प्रवक्ता आदित्य गौतम ने कार्यकत्र्ताओं के साथ शि
संवाद सहयोगी, कुल्लू : भाजपा के जिला कुल्लू के प्रवक्ता आदित्य गौतम ने कार्यकत्र्ताओं के साथ शनिवार को वार्ड नौ सैनिटाइजेशन का छिड़काव किया। उन्होंने बताया कि भाजपा ने प्रत्येक वार्ड में सैनिटाइजेशन करने के लिए कई टोलियों का गठन किया है। इससे पहले वार्ड चार और पांच में सैनिटाइज किया जा चुका है। सैनिटाइजेशन करने का यह उचित समय है क्योंकि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। देवभूमि को कोरोना से मुक्त करने के उद्देश्य से दूसरे चरण का अभियान शुरू किया गया। शहर को कोरोना मुक्त बनाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। भाजपा कोरोना को लेकर सतर्क है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक देवभूमि कोरोना से मुक्त नहीं होती। इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष एकादशी महंत, मंडल सचिव नैना कंबोज, युवा मोर्चा जिला आइटी सह संयोजक जितेंद्र ठाकुर और प्रवक्ता आदित्य गौतम उपस्थित रहे।