Move to Jagran APP

पंचायती राज चुनावों में सभी कार्यकर्ता निभाएं भागीदारी

पार्टी के सभी कार्यकर्ता 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां आरंभ कर दें तथा उससे पहले पंचायती राज चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 07:04 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 07:04 PM (IST)
पंचायती राज चुनावों में सभी कार्यकर्ता निभाएं भागीदारी
पंचायती राज चुनावों में सभी कार्यकर्ता निभाएं भागीदारी

संवाद सहयोगी, कुल्लू : पार्टी के सभी कार्यकर्ता 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां आरंभ कर दें तथा उससे पहले पंचायती राज चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। चुनाव से पूर्व कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर कार्य करें। यह बात भाजपा मंडल कुल्लू की विशेष बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला कुल्लू भाजपा प्रभारी संजीव कटवाल ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर बैठकें एवं आवश्यक रजिस्टर तैयार करने की जिम्मेवारी बूथ स्तर के अधिकारियों की है। इससे मन की बात कार्यक्रम के बाद बैठकर अमल में लाना होगा। प्रत्येक मंडल को वाट्सएप ग्रुप बनाना भी अनिवार्य है जिससे प्रत्येक गतिविधि की जानकारी साझा की जा सके। बूथ स्तर पर नए मतदाताओं को लिस्ट में जोड़ना भी आवश्यक है। कटवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में विस्तारक योजना पर कार्य चल रहा है। इससे शीघ्र कुल्लू जिला में भी चलाया जाएगा। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा बैठक में मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के टिप्स दिए गए।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविद ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवराज बौद्ध, जिला भाजपा महामंत्री अखिलेश कपूर, उपाध्यक्ष अमर ठाकुर, प्रवक्ता आदित्य गौतम, महिला मोर्चा की प्रदेश आइटी सेल संयोजक डॉ. अर्चना ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव संजू पंडित, कुल्लू मंडल महिला मंडल मोर्चा अध्यक्ष विमला ठाकुर, कुल्लू मंडल महामंत्री थावरचंद सहित अन्य गणमान्य उपस्थि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.