Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री जयराम ने नमिता भट़टाचार्य संग विसर्जित की अटल जी की अस्थियां

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अटल जी को श्रद्धादुमन अर्पित कर, नमिता भट़टाचार्य संग अटल जी की अस्थियां विसर्जित की।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 01:56 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 01:56 PM (IST)
मुख्यमंत्री जयराम ने नमिता भट़टाचार्य संग विसर्जित की अटल जी की अस्थियां
मुख्यमंत्री जयराम ने नमिता भट़टाचार्य संग विसर्जित की अटल जी की अस्थियां

मनाली, जेएनएन। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज हेलीकॉप्टर द्वारा मनाली पहुंचे। हेलीपेड से सीएम सीधे अटल जी के प्रिंणी निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंत्री गोविंद ठाकुर संग अटल जी को श्रद्धादुमन अर्पित किए। उन्होंने अटल जी की सुपुत्री नमिता भट़टाचार्य संग बातचीत की ओर हालचाल जाना। नमिता भटाचार्य ने अस्थियां अटल जी के निवास में रखी गई थी।

loksabha election banner

प्रिंणी के सैकडों ग्रामीणों ने अपने मुखिया अटल जी को नम आंखों से श्रदासुमन अर्पित किए। मनाली के सैकडों लोगों ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी। श्रदासुमन अर्पित करने के बाद अस्थियों को वशिष्ठ चौक में ब्यास किनारे पहुंचाया। 

पण्डित शाम चन्द शास्त्री ने हिन्दू विधि विधान के अनुसार अस्थियों का विसर्जन करवाया। अस्थि विसर्जन के दौरान अटल की पुत्री नमिता ट़टाचार्य, दामाद रंजन भट़टाचार्य, दोहती निहारिका, भतीजा अनूप मिश्र, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, मंत्री गोविंद ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, डीसी कुल्लू यूनस, मनाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष खिमी राम ठाकुर,  देवी देवता कारदार संघ के अध्यक्ष जय चन्द्र ठाकुर, ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर के मुख्य ट्रस्टी छविंद्र ठाकुर सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारी ओर सैकडों लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.