जंगल की आग से सेब के 370 पौधे जले
संवाद सूत्र लगघाटी लगघाटी के खणिपांदे जंगल में वीरवार देर शाम आग लगने से बगीचे में सेब के
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 08:21 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 08:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, लगघाटी : लगघाटी के खणिपांदे जंगल में वीरवार देर शाम आग लगने से बगीचे में सेब के 370 पौधे जल गए। अग्निकांड में करीब एक लाख रुपये के नुसान का आकलन किया गया है। आग से चंदे राम के 150 पौधे, शैयरू राम के 100 पौधे, चुनी लाल के 100 पौधे, भाग चंद के 20 पौधे झुलस गए हैं। आग का धुंआ ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने विभाग को सूचित किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन जंगल में आग इतनी फैल चुकी थी की इससे पेड़ पौधों को भारी नुक्सान हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारी दुर्गा सिंह ने बताया कि लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें