ऊंचे क्षेत्रों के सेब के दाम नीचे
संवाद सहयोगी कुल्लू ऊंचाई वाले इलाकों से अब उत्तम किस्म का सेब मंडियों में नहीं आ रह
संवाद सहयोगी, कुल्लू : ऊंचाई वाले इलाकों से अब उत्तम किस्म का सेब मंडियों में नहीं आ रहा है। इस कारण सेब के दाम में लगातार गिरावट आ रही है। सेब सीजन इन दिनों अब अंतिम चरण पर है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों को अच्छे दाम नहीं मिल पाए हैं।
वीरवार को फल मंडियों में 850 रुपये 20 किलो की सेब की पेटी बिकी। इससे पहले इस वर्ष सबसे अधिक 2400 रुपये प्रति किलो सेब की पेटी बिकी है। कुल्लू की मंडियों में सेब 55 रुपये प्रति किलो बिका। यहां प्रति किलो के आधार पर सेब की खरीद की जाती है। अधिकतम मूल्य इस बार 120 रुपये तक रहा। जिला कुल्लू की आठ मंडियों में अभी तक 15 लाख 17 हजार 826 पेटियां पहुंची हैं। सबसे ज्यादा सेब की पेटियां इस बार बंदरोल मंडी में पहुंची और सबसे कम कुल्लू के अखाड़ा बाजार में पहुंची है। इस वर्ष विदेशों वैरायटी के सेब के बागवानों को अच्छे दाम मिले हैं। इनमें जेरोमाइन, गेलगाला, सुपर चीफ, स्कारलेट सेब की मांग अधिक रही। बागवानों को इसके 1200 रुपये प्रति पेटी से लेकर 2200 रुपये तक दाम मिले। अब बागवानों का इस वैरायटी के सेब लगाने की ओर रुझान बढ़ा है। उन्होंने पौधों के लिए डिमांड देनी शुरू कर दी है। बागवान कृष्ण ठाकुर का कहना है कि उन्होंने 50 पौधे विभिन्न वैरायटी के लगाए हैं। उनके पास कलम और पौधों की मांग अभी से आने लगी है।
------------
सेब सीजन अब अंतिम चरण पर है। इस बार शुरू में बागवानों को अच्छे दाम मिले हैं और इस कारण सेब बागवान खुश है। इसके लिए एपीएमसी द्वारा बागवानों को सभी प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई गई। कोरोना काल में भी लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
-सुशील गुलेरियां सचिव एपीएमसी कुल्लू।
-----------
कहां, कितना पहुंचा सेब
मंडी,सेब पेटियां
बंदरोल,613595
पतलीकूहल,400635
खेग्सू,344369
भुंतर,113750
बंजार,16010
शाट,15970
चौरीबिहाल,10825
कुल्लू,2672