Move to Jagran APP

जाइंट सलालम में आंचल व हीरा लाल ने जीता स्वर्ण

पर्यटन नगरी मनाली में आज शनिवार को स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड चेम्पियनशिप की विधिवत शुरुआत हुई। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने हरी झंडी देकर शरद खेलों की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:19 AM (IST)
जाइंट सलालम में आंचल व हीरा लाल ने जीता स्वर्ण
जाइंट सलालम में आंचल व हीरा लाल ने जीता स्वर्ण

जागरण संवाददाता, मनाली : पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में शनिवार को स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप का प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर आगाज किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शरद खेलों को बढ़ावा देने को प्रयासरत है। प्रदेश विटर गेम्स एसोसिएशन ने जो भी मांगे रखी हैं, उन्हें वह खेल मंत्री गोविद ठाकुर के समक्ष रखेंगी।

loksabha election banner

जाइंट सलालम में लड़कियों के वर्ग में मनाली की आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, संध्या ठाकुर ने कांस्य व वर्षा ठाकुर ने रजत पदक जीता। तन्वी ठाकुर चौथे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में मनाली के हीरालाल ने स्वर्ण, सन्तोष कुमार व राजेश ठाकुर ने कांस्य व  हिमांशु ठाकुर ने रजत पदक पर कब्जा किया। अनिल चंद ठाकुर चौथे स्थान पर रहे। चैंपियनशिप के अंडर-21 लड़कों के वर्ग में निखिल ने स्वर्ण, अभिषेक ने कांस्य व विनय ब्यास ने रजत पदक पर कब्जा किया। योगेश चौथे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में विपाशा ने स्वर्ण व अंकिता ने कांस्य पदक जीता।

हिमाचल प्रदेश विटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने बताया कि 26 जनवरी को पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 10 किमी लंबी और लड़कियों के लिए पांच किमी लंबी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता रौचक रहेगी। स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड इंडिया के महासचिव रूपचंद नेगी ने बताया कि  बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेशनल चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.