ब्यास में आई बाढ़ से बिहाली में फंसे 19 लोग हेलीकॉप्टर से रेस्कयू
डोभी नाला में बादल फटने से ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण बिहाली में फंसे 19 लोगों चौपर से रेस्कयू किया।
जागरण संवाददाता, मनाली : डोभी नाला में बादल फटने से ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण बिहाली में कैं¨पग साइट में 19 लोग फंस गए। साइट सहित फिश फार्म और बीज फॉर्म में भी लोग ठहरे थे, जो आधी रात को पानी के बीच फंस गए। प्रशासन ने दोपहर के करीब रेस्कयू कार्य शुरू किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। परिवहन मंत्री एवं स्थानीय विधायक गोविंद ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने चौपर की व्यवस्था कर सभी लोगों को सुरक्षित निकाला।
सुबह होने तक लोग पानी कम होने के इंतजार में थे। लेकिन एकाएक पानी और बढ़ गया। शाम साढ़े चार बजे चौपर घटनास्थल पर पहुंचा और सभी को रेस्क्यू किया।
ट्राउट फिश में सेवारत उषा ओर बीज फॉर्म में सेवारत कमल ने बताया वह रात से वहां फंसे हुए थे। खतरे का आभास उन्हें सुबह हुआ जब पानी बहुत ज्यादा बढ़ गया। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया दो महिलाओं व 17 पुरुषों को रेस्क्यू किया गया है।
मंत्री गो¨वद ठाकुर ने बताया जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। मंत्री ने जिला प्रशासन के कार्य व प्रयासों को सराहा। स्थिति बिगड़ती देख चौपर की व्यवस्था कर लोगों को रेस्कयू किया गया।