Zila Parishad Result: प्रदेश में यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने जब्त करवा दी सबकी जमानत, रिकॉर्ड मत से जीते
Zila Parishad Ward Bhanjal जिला परिषद चुनाव मतगणना के दौरान गगरेट की भंजाल सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश में यह सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। भंजाल से निर्दलीय प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने अपने अन्य सभी प्रतिद्वंदियों की जमानत जब्त करवा दी।
ऊना, जेएनएन। Zila Parishad Ward Bhanjal, जिला परिषद चुनाव मतगणना के दौरान गगरेट की भंजाल सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश में यह सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र गगरेट की भंजाल सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने अपने अन्य सभी प्रतिद्वंदियों की जमानत जब्त करवा दी। चैतन्य शर्मा ने 14789 मत हासिल किए, जबकि 11983 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जिला में भाजपा को इन चुनावों में बढ़त मिली है।
इस प्रकार रहे नतीजे
- ज़िला परिषद वार्ड हरोली रमा कुमारी भाजपा 1424वोट से जीती
- जिला परिषद वार्ड पंडोगा ओंकार नाथ 3500 मत से जीता भाजपा
- जिला परिषद वार्ड ललड़ी कमल सैनी जीते भाजपा।
- ज़िला परिषद वार्ड मुछाली सत्या देवी कांग्रेस जीती
- ज़िला परिषद वार्ड दियाड़ा नरेश कुमारी जीती भाजपा
- ज़िला परिषद वार्ड मोमनियर कृष्ण पाल शर्मा भाजपा
- ज़िला परिषद वार्ड टब्बा अशोक धीमान भाजपा
- ज़िला परिषद वार्ड अम्बोटा रजनी चौधरी 2200 मत कांग्रेस
- ज़िला परिषद वार्ड संघनेई संगीता देवी 1536 मतों से जीती भाजपा
- ज़िला परिषद वार्ड भंजाल चैतन्य शर्मा 11983 मतों से विजयी निर्दलीय
- ज़िला परिषद वार्ड मुबारकपुर कुलदीप सिंह दीपा 1864 मतों से विजयी कांग्रेस
- ज़िला परिषद वार्ड कुठेड़ा खेरला रजनी कुमारी 647 मतों से विजयी
- ज़िला परिषद वार्ड ठठल वार्ड से सतीश शर्मा 3200 मतों से विजयी निर्दलीय
बाकी ज़िला परिषद वार्ड की गिनती जारी है।