Move to Jagran APP

संगठन का विस्तार और एकजुटता रहेगी प्राथमिकता : निगम भंडारी

संवाद सहयोगी कांगड़ा युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा है कि यूथ

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 07:49 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 07:49 PM (IST)
संगठन का विस्तार और एकजुटता रहेगी प्राथमिकता : निगम भंडारी
संगठन का विस्तार और एकजुटता रहेगी प्राथमिकता : निगम भंडारी

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा है कि यूथ कांग्रेस को प्रदेशभर में मजबूत किया जाएगा। संगठन का विस्तार व सभी को एक साथ लेकर चलना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। निगम भंडारी अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व मंत्री जीएस बाली के कांगड़ा स्थित निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों को यूथ कांग्रेस प्रदर्शन से उजागर करेगी।

loksabha election banner

निगम भंडारी ने इस दौरान अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखाया। बनाए गए 29 प्रदेश सचिवों में 15 उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। आरोप लगाया कि कोरोना मरीजों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है, जिस कारण मौत का आंकड़ा बढ़ा है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष का ताज आरएस बाली टीम की देन

निगम भंडारी ने कहा कि उन्हें युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने में प्रदेश कांग्रेस महासचिव आरएस बाली की टीम की अहम भूमिका रही है। वहीं आरएस बाली ने कहा कि एक किसान परिवार के युवक का प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनना हर्ष की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निगम भंडारी ग्रामीण क्षेत्र में युवा कांग्रेस का प्रसार कर युवाओं को संगठित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कांगड़ा में पूर्व मंत्री जीएस बाली से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने में आरएस बाली व उनकी टीम की अहम भूमिका रही है। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को उजागर करने के लिए जल्द आगे आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.