Move to Jagran APP

युवा कांग्रेस चुनाव राजनीति चरम पर, पीआरओ के पास पहुंची 15 शिकायतें; 41 प्रत्याशी हैं मैदान में

Youth Congress Poll हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (युकां) चुनाव के लिए राजनीति गरमा गई है। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 04:00 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 04:00 PM (IST)
युवा कांग्रेस चुनाव राजनीति चरम पर, पीआरओ के पास पहुंची 15 शिकायतें; 41 प्रत्याशी हैं मैदान में
युवा कांग्रेस चुनाव राजनीति चरम पर, पीआरओ के पास पहुंची 15 शिकायतें; 41 प्रत्याशी हैं मैदान में

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (युकां) चुनाव के लिए राजनीति गरमा गई है। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। अभी तक प्रदेश में एक लाख 32 हजार 868 नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। 15 सितंबर को सदस्यता अभियान समाप्त होगा। इससे पहले प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोडऩा चाहते हैं। नए सदस्य जोडऩे के लिए प्रत्याशी प्रदेश के दौरे में उतर गए हैं। चुनावों में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। युवा कांग्रेस चुनाव के लिए तैनात किए गए पीआरओ के पास 15 के करीब शिकायतें पहुंच चुकी हैं।

loksabha election banner

सूत्रों के मुताबिक कुछ प्रत्याशियों की तरफ से यह शिकायतें एक दूसरों के खिलाफ की गई है। इसमें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहना, पार्टी पूर्व में निष्कासन जैसे आरोप लगाए गए हैं। 10 सितंबर के बाद शिकायतों की जांच की जाएगी। युवा कांग्रेस चुनावों के लिए 41 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। इनमें 15 महिला प्रत्याशी भी शामिल है। 

सदस्यता और संगठन में कार्यों के आधार पर बनेगा अध्यक्ष

युवा कांग्रेस चुनावों में इस बार पूरी प्रक्रिया ऑन लाइन है। सबसे ज्यादा सदस्य जोडऩे वाला अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे होगा। पंद्रह सितंबर को सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों का दिल्ली में साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार में संगठन में दी गई सेवाओं को देखा जाएगा। कब से यह संगठन के साथ जुड़ा हुआ है, क्या क्या कार्य किए हैं इन सभी चीजों को देखा जाएगा। इसी के आधार पर अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया 31 अगस्त को समाप्त हो चुकी है।

शिकायतों की जांच होगी

चुनाव के लिए 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलेगा। अभी तक प्रदेश से 1 लाख 32 हजार 868 सदस्य बन चुके हैं। 15 के करीब शिकायतें भी आ चुकी हैं। शिकायतों की जांच की जाएगी। यदि इसमें सत्यता पाई जाती है तो इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -मुशर्रफ अली, पीआरओ, युवा कांग्रेस चुनाव

ये हैं प्रत्याशी

आदित्य गौतम, होतम राम, नीलम कौंडल, रजनीश मेहता, गोल्डी, अखिल शर्मा, गोङ्क्षवद शर्मा, सुक्रांत भाटिया, निगम भंडारी, आभा नेगी, यदोपति ठाकुर, अब्दुल खालिक, कुमुद शर्मा, जितेंद्र धीमान, सुरजीत कुमार भरमौरी अरुणा महाजन, अर्जुन सिंह, प्रेम डोगरा, विजेता चौहान, आलोब चौहान, अमित पठानिया, उत्तम चंद चौहान, अनु कुमारी मराठा, रितिका ठाकुर, नागेंद्र देवी, सुनील कुमार, रवि सिंह, पुजा ठाकुर, दिव्यांशु ठाकुर, नरेंद्र कुमार, सादिक अली, अंकुश ठाकुर, राहुल चौहान, हरीष शर्मा, ज्योति, कांता धरोल्टा, लक्की, दिशा सूद, अनिता देवी और प्रीति शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.