देशद्रोह मामले में गिरफ्तार पूर्व सीपीएस नीरज भारती के समर्थन में उतरी युवा कांग्रेस, प्रदेशभर में प्रदर्शन
Ex CPS Neeraj Bharti पूर्व सीपीएस नीरज भारती की गिरफ्तारी पर युवा कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। युवा कांग्रेस ने जिला कांगड़ा के शाहपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
शाहपुर/शिमला, जेएनएन। पूर्व सीपीएस नीरज भारती की गिरफ्तारी पर युवा कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। युवा कांग्रेस ने जिला कांगड़ा के शाहपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा रोहडू में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में गिरफ्तारी का विरोध किया गया। युकां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को ज्ञापन भेजकर उनकी रिहाई की मांग की।
युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है लोकतंत्र में अपने विचार रखना हर भारत के नागरिक का अधिकार है और आज वर्तमान सरकार उन अधिकारों का हनन कर रही है, जिसको युवा कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। युवा कांग्रेस ने मांग कि है कि नीरज भारती को तुरंत रिहा किया जाए और उनके ऊपर लगाए गए देशद्रोह के झूठे मामले को तुरंत बर्खास्त किया जाए।
पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर नीरज भारती की रिहाई की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश एनएसयूआइ के अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता विजय चौहान, प्रदेश महासचिव यशवंत, लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष संजय ठाकुर, प्रदेश सचिव बलदेव सिंतियान, प्रदेश सचिव अलोक चौहान, रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, यशवंत मछान, जयप्रकाश, विक्की, रोनू भापटा, मुन्ना ठाकुर, सौरभ ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।