युवा क्लब ने चिकित्सक किए सम्मानित
संवाद सूत्र योल शहीद भगत सिंह युवा क्लब धलूं ने परौर स्थित संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में सेवा
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:13 PM (IST)
संवाद सूत्र, योल : शहीद भगत सिंह युवा क्लब धलूं ने परौर स्थित संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। महिला मंडल धलूं की प्रधान आशा देवी ने बताया कि महिला मंडल सहित युवा क्लब सदस्य भी संस्थागत क्वांरटाइन सेंटर में सेवाएं देते हैं। इस अवसर पर साहिल, मुनीष, आदर्श ने डॉ. हर्ष नाग व अन्य कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें