कुल्लू में एक व्यक्ित ने मक्की के खेत में चलाई गोली,युवक को जा लगी, मौत
जिला कुल्लू में एक व्यक्ति द्वारा मक्की के खेत में गोली चलाने पर एक युवक की मौत हो गई है।
By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 12:08 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 12:08 PM (IST)
कुल्लू, जेएनएन। जिला कुल्लू में एक व्यक्ति द्वारा मक्की के खेत में गोली चलाने पर एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत 61 वर्षीय थिनु राम निवासी हिमरी ने अपनी 12 बोर की बंदूक से मक्की के खेत में गोली चलाई, गोली जाकर एक 16 वर्ष के युवक को लग गई। इस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह घटना स्थल पर अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गोली कैसे लगी इसकी अभी जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें