लेखक सुदर्शन भाटिया ने सीएम को भेंट की पुस्तक
संवाद सहयोगी पालमपुर साहित्यकार एवं लेखक सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता सुदर्शन भाटिया ने अपन
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 09:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पालमपुर : साहित्यकार एवं लेखक सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता सुदर्शन भाटिया ने अपनी हाल ही में प्रकाशित 246 पृष्ठों की पुस्तक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पालमपुर में भेंट की। राम की अयोध्या नामक पुस्तक के लिए मुख्यमंत्री ने लेखक का धन्यवाद किया व शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व भी सुदर्शन भाटिया ने डायमंड पॉकेट बुक्स की ओर से प्रकाशित यह पुस्तक प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री शांता कुमार को तीन अगस्त को भेंट की थी। उन्होंने भी पुस्तक पढ़कर शुभकामनाएं एवं सराहना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें