फतेहपुर में फंदा लगाने वाली महिला की मौत, कुत्ते के काटे बच्चे की गई जान Kangra News
Women Attempt Suicide उपमंडल फतेहपुर की कुटवासी पंचायत के वनकेहड़ गांव में गत दिनों फंदा लगाने वाली महिला की मौत हो गई। वहीं हाड़ा पंचायत में दो माह पूर्व कुत्ते के काटे आठ साल के बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।
फतेहपुर, जेएनएन। उपमंडल फतेहपुर की कुटवासी पंचायत के वनकेहड़ गांव में गत दिनों फंदा लगाने वाली महिला की मौत हो गई। वहीं हाड़ा पंचायत में दो माह पूर्व कुत्ते के काटे आठ साल के बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। वनकेहड़ की 28 वर्षीय महिला ने 15 सितंबर को घर में फंदा लगा लिया था। स्वजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर ले गए, जहां से उसे टांडा रेफर किया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी और शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं हाड़ा पंचायत के आठ साल के बच्चे को दो माह पहले कुत्ते ने काट लिया था। हालांकि वह ठीक भी हो गया, लेकिन वीरवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सिविल अस्पताल फतेहपुर से टांडा रेफर किया गया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। डीएसपी जवाली ओंकार चंद ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।