गोशाला में आग की लपटों में घिरी गाय को बचाने के लिए महिला ने लगा दी जान की बाजी, बुरी तरह झुलसी
Women Jump in Fire डाडासीबा तहसील के लंडियाड़ा में खेम चंद की पत्नी अंजना देवी की हिम्मत को हर कोई सलाम कर रहा है। गत दिवस खेम चंद की गोशाला में अचानक आग लगने से उनकी दुधारू गाय आग की लपटों में जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही थी
डाडासीबा, संवाद सूत्र। डाडासीबा तहसील के लंडियाड़ा गांव में खेम चंद की पत्नी अंजना देवी की हिम्मत को हर कोई सलाम कर रहा है। गत दिवस खेम चंद की गोशाला में अचानक आग लगने से उनकी दुधारू गाय आग की लपटों में जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही थी तो इस दौरान महिला से यह दृृश्य देखा नहीं गया व आग में कूद गई। गाय को बचाने के लिए महिला ने अपनी जान की भी परवाह नहीं की। लेकिन महिला गाय को नहीं बचा सकी। इस दौरान अंजना देवी बुरी तरह से झुलस गई। उसकी बाजू मुंह और पीठ में जलने के निशान पड़ गए, आग मे बुरी तरह झुलसी गाय की मालकिन अंजना देवी को तुरंत उपचार के लिए डाडासीबा अस्पताल ले जाया गया।
अंजना देवी पिछले कुछ महीनों से पहले भी बीमार थी। इस घटना से कुछ महीने पहले ही उनका टांडा मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन हुआ था। महिला ने बताया गाय दिन में छह किलो से ज्यादा दूध देती थी। अब गाय के बछड़े जो कि दो महीने का है उसे भी बच्चों की बोतल से दूध पिलाना पड़ रहा है। खेमचंद ने बताया यह गाय उनकी रोजी रोटी का सहारा थी, जो उनसे छिन गई। उन्होंने प्रशासन से सहायता की मांग की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच 4300 प्रशिक्षु स्टाफ की सेवाएं लेगी, मासिक मानदेय मिलेगा
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय HAS सहित NET और SET की कोचिंग देगा, प्रतियोगी परीक्षा के लिए मिलेगी कोचिंग
यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार ने कोरोना संक्रमण की गंभीर हो रही स्थिति को देखते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाई