Move to Jagran APP

चिंतपूर्णी में 32 साल की महिला और 22 साल के युवक ने निगल लिया जहरीला पदार्थ

Women Attempt to Suicide चिंतपूर्णी में मंगलवार शाम को एक महिला व रात को एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस सूचना के अनुसार नारी गांव में किराये के मकान में रहने वाली 32 साल की सरिता देवी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 12:48 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 12:48 PM (IST)
चिंतपूर्णी में 32 साल की महिला और 22 साल के युवक ने निगल लिया जहरीला पदार्थ
चिंतपूर्णी में मंगलवार शाम को एक महिला व रात को एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

चिंतपूर्णी, संवाद सहयोगी। चिंतपूर्णी में मंगलवार शाम को एक महिला व रात को एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस सूचना के अनुसार नारी गांव में किराये के मकान में रहने वाली 32 साल की सरिता देवी पत्नी अशोक चौहान कस्बा खंड, पलामू जिला झारखंड ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसे चिंतपूर्णी सरकारी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं वहां से उसे ऊना अस्‍पताल रेफर कर दिया गया है।

loksabha election banner

वहीं दूसरे मामले में मंगलवार देर रात भरवाईं में किराये पर रहने वाले 22 साल के युवक सुखदेव ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सुखदेव मुहब्बत गंज जिला सुजानपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उसने शराब पी रखी थी व इस दौरान गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया।

युवक को चिंतपूर्णी अस्‍पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे वहां से टांडा अस्‍पताल रेफर कर दिया। लेकिन युवक ने जाने से मना कर दिया। उसने कहा कि वह ठीक है और घर जाना चाहता है। जिसके बाद वह घर चला गया। मामले की पुष्टि डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.