Move to Jagran APP

शाम को ड्यूटी से घर लौट रही महिला से रास्‍ते में दुष्‍कर्म, पति को जान से मारने की धमकी

Shimla Crime News राजधानी शिमला में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल भी करवाया है। पीड़‍ित के अनुसार 30 दिसंबर को परिचित व्यक्ति उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 11:04 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 11:04 AM (IST)
शाम को ड्यूटी से घर लौट रही महिला से रास्‍ते में दुष्‍कर्म, पति को जान से मारने की धमकी
राजधानी शिमला में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Shimla Crime News, राजधानी शिमला में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल भी करवाया है। पीड़‍ित के अनुसार, 30 दिसंबर को परिचित व्यक्ति उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला को धमकी भी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति को जान से मार देगा। महिला के अनुसार 30 दिसंबर शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में उसे आरोपित मिला और अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपित जबरदस्ती उसे पकड़ कर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि पहले वह डर गई थी। अब शिकायत दर्ज करवाई है।

loksabha election banner

रास्ता रोककर महिला को पीटा

अर्की। पुलिस थाना अर्की में महिला की पिटाई पर मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता सरस्वती देवी पत्नी बालकृष्ण निवासी बड़मल डाकघर भूमति तहसील अर्की ने कहा कि परसराम की पत्नी लीला देवी ने उसका रास्ता रोककर उससे डंडे से हमला कर दिया। इससे उसके दाहिने बाजू के कंधे में चोट आई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.