Move to Jagran APP

विंटर कार्निवाल मनाली: इन 25 सुंदरियों में से आज चुनी जाएगी विंटर क्वीन 2022, महानाटी भी होगी, देखिए तस्‍वीरें

Winter Queen Manali 2022 मनाली में आज विंटर क्वीन 2022 का चयन किया जाएगा। देश भर से 25 सुंदरियां इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। 25 में से टाप 10 का चयन होगा और इन 10 प्रतिभागियों में से ही आज विंटर क्वीन 2022 चुनी जाएगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 12:28 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 12:28 PM (IST)
विंटर कार्निवाल मनाली: इन 25 सुंदरियों में से आज चुनी जाएगी विंटर क्वीन 2022, महानाटी भी होगी, देखिए तस्‍वीरें
मनाली में आज विंटर क्वीन 2022 का चयन किया जाएगा।

मनाली, जागरण संवाददाता। Winter Queen Manali 2022, मनाली में आज विंटर क्वीन 2022 का चयन किया जाएगा। देश भर से 25 सुंदरियां इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। 25 में से टाप 10 का चयन होगा और इन 10 प्रतिभागियों में से ही आज विंटर क्वीन 2022 चुनी जाएगी। शरद सुंदरी को एक लाख नगद इनाम व ताज पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। बर्फ़बारी के बाद खिली धूप से सभी को कुछ राहत मिली है। लेकिन यह राहत अभी लंबी नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में मौसम अभी तीन दिन और सताएगा।

loksabha election banner

लगातार बारिश व बर्फ़बारी होने से दो दिन कुछ एक कार्यक्रम स्थगित करने पड़े थे। लेकिन आज मनु रंगशाला सहित माल रोड में भी कार्निवाल की धूम मची हुई है। आज कार्निवाल का समापन है और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर आज समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने जा रहे हैं।

बारिश व बर्फ़बारी से स्थगित महिलाओं की महानाटी भी आज आयोजित की जा रही है। आज दोपहर बाद वामतट की 700 से अधिक महिलाएं नाटी में भाग लेंगी। महिलाओं की नाटी के साथ साथ अनेकों कार्यक्रम माल रोड में आयोजित होंगे।

बुधवार को वायस आफ कार्निवाल की प्रतियोगिता भी स्थगित करनी पड़ी थी। आज यह प्रतियोगिता भी रामबाग में होगी। मनु रंगशाला में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं का दौर शुरू हो गया है। विजेता रहने वाली सभी टीमें आज शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मान पाएंगी। एसडीएम मनाली डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मौसम खुलते ही मनाली में कार्निवाल की धूम शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: पर्यटन नगरी मनाली में भी बिछी बर्फ की मोटी चादर, आधी रात तक बर्फ में फंसे रहे पर्यटक, देखिए तस्‍वीरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.