Move to Jagran APP

बर्फबारी के बाद बढ़ी लोगों की परेशानी, यहां पाइपों में जमने लगा पानी

चंबा जिले के भरमौर व पांगी में बर्फबारी के बाद पाइपों में पानी जमना शुरू हो गया है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 08:36 AM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 08:36 AM (IST)
बर्फबारी के बाद बढ़ी लोगों की परेशानी, यहां पाइपों में जमने लगा पानी
बर्फबारी के बाद बढ़ी लोगों की परेशानी, यहां पाइपों में जमने लगा पानी

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल में शनिवार के बाद रविवार को भी धूप निकलने से तापमान में वृद्धि से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन चंबा जिले के भरमौर व पांगी में बर्फबारी के बाद पाइपों में पानी जमना शुरू हो गया है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इन दोनों क्षेत्रों में सुबह व शाम तापमान माइनस में होने से लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। लोगों को बर्फ पिघलाकर पानी पीना पड़ रहा है। हालांकि डलहौजी में न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि केलंग में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

loksabha election banner

भुंतर में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अन्य कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इन दिनों शिमला से ज्यादा ठंड सोलन में है। शिमला में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस जबकि सोलन में 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फबारी के कारण उदयपुर व केलंग में संपर्क मार्ग बाधित रहे जिन्हें खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 14 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यनूतम तापमान में गिरावट की संभावना है। इससे सुबह व शाम ठंड और बढ़ेगी। वहीं, 15 नवंबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

कल्पा,0.4,12.4

केलंग,-5.6,3.4

भुंतर,6.0,22.0

डलहौजी,7.2,11.5

सुंदरनगर,8.3,24.8

सोलन,8.5,25.5

शिमला,9.0,19.8

धर्मशाला,12.4,19.4

ऊना,14.2,29.7

नाहन,14.5,24.8 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.