Move to Jagran APP

हर पंचायत में मनरेगा के तहत बनाए जाएंगे वालीबाल मैदान : वीरेंद्र कंवर

62nd State Level Volleyball Competition प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। खेलों को पंचायत और ग्रामीण स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। हर पंचायत में जमीन उपलब्ध होने पर मनरेगा के तहत वालीबाल के लिए खेल मैदान बनाए जाएंगे।

By Virender KumarEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 07:11 PM (IST)
हर पंचायत में मनरेगा के तहत बनाए जाएंगे वालीबाल मैदान : वीरेंद्र कंवर
राजगढ़ के नेहरू मैदान में 62वीं राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाडि़यों से ि‍मलते मंत्री वीरेंद्र कंवर। जागरण

राजगढ़, संवाद सूत्र। 62nd State Level Volleyball Competition, प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। खेलों को पंचायत और ग्रामीण स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। हर पंचायत में जमीन उपलब्ध होने पर मनरेगा के तहत वालीबाल के लिए खेल मैदान बनाए जाएंगे।

loksabha election banner

यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राजगढ़ के नेहरू मैदान में 62वीं राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के उपरांत प्रदेश भर से जुटे खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी खेलो इंडिया के तहत खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर खेल सुविधाओं की व्यवस्था की और परिणामस्वरूप ओलिंपिक में देश ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत खेल मैदान बनाए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए पंचायत स्तर पर स्पोट््र्स होस्टल बनाने का आह्वान किया।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में 461 नई पंचायतों का गठन किया गया है। इनमें सात पंचायतें पच्छाद में भी बनी हैं। प्रदेश सरकार नई पंचायतों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हर नई पंचायत में घर बनाने के लिए 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने समय में राजगढ़ के खेल मैदान के लिए 50 लाख रुपये प्रदान किए थे। अब यहां वालीबाल कोर्ट के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने प्रतिभागी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करके प्रदेश का नाम ऊंचा करेंगे।

इससे पहले पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने पंचायतीराज मंत्री का स्वागत किया और नई पंचायतों में वेटरिनरी डिस्पेंसरियां खोलने, पंचायतों में सड़कों के रखरखाव के लिए अतिरिक्त राशि जारी करने की मांग रखी। इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रमोहन ठाकुर, पृथ्वीराज ठाकुर, सतीश ठाकुर, राजपाल ठाकुर, प्रताप ठाकुर, बलदेव कश्यप, जगवीर ङ्क्षसह रंधावा, लोकेंदर शर्मा, सुरेश ठाकुर, सरोज शर्मा सहित काफी गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.