Move to Jagran APP

चंडीगढ़ से लौटने के बाद बिगड़ी वीरभद्र सिंह की तबीयत, आइजीएमसी में उपचाराधीन

Virbhadra Singh Health Update पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को देरशाम को आइजीएमसी में भर्ती हो गए। शुक्रवार को दिन कम समय ही वे मैक्स से वापस लौटे थे. कोरोना नेगटिव आने के बाद चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल से छुट्टी लेकर शिमला लौटे थे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 08:20 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 08:20 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को देरशाम को आइजीएमसी में भर्ती हो गए।

शिमला, जागरण संवाददाता। Virbhadra Singh Health Update, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को देरशाम को आइजीएमसी में भर्ती हो गए। शुक्रवार को दिन कम समय ही वे मैक्स से वापस लौटे थे. कोरोना नेगटिव आने के बाद चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल से छुट्टी लेकर शिमला लौटे थे। घर आने के बाद उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई। इसलिए परिवार के सदस्यों ने उन्हें आइजीएमसी में भर्ती करवा दिया। आइजीएमसी में उन्हें प्रशासन ने स्पेशल वार्ड में रखा है। आक्सीजन से लेकर अन्य सुविधाएं मुहैया करवा दी हैं। उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले दोपहर के समय ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना से जंग जीतने के बाद शुक्रवार को अपने घर हालीलाज वापस लौट आए थे 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हेलिकाॅप्टर के माध्यम से अनाडेल पहुंचे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें वापस आने के लिए सरकार का हेलिकाॅप्टर भेजा था। अनाडेल से सीधे ही वे अपने आवास हालीलाज आए, वे किसी से मिल भी नहीं रहे थे। कोरोना की जंग जीतने के बाद वे अपने घर पहुंचे हैं, लेकिन अभी सभी से मिलना जुलना बंद रखा था। कांग्रेस नेता यशवंत झाजटा के साथ ही अनाडेल पहुंचे और बाद में उन्हें हालीलाज तक छोड़ने के बाद अपने घर लौट गए थे।

कोरोना से जंग जीतने में काफी थकान व कमजोरी महसूस कर रहे थे। लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वीरभद्र सिंह 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 13 को ही इन्हें चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया था। चंडीगढ़ में मैक्स अस्पताल में इनका इलाज चला। पिछले सप्ताह टेस्ट के दौरान इनकी रिपोर्ट नेगटिव आ गई थी। अब दोबारा तबीयत बिगड़ने से उनके शुभचिंतकों की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: LIVE Himachal Covid Cases Update: 18 हजार के करीब पहुंचे एक्टिव केस, 24 घंटे में रिकॉर्ड मामले

यह भी पढ़ें: सोलहदा में जमीन के 40 मीटर नीचे टेक्टोनिक प्लेटों में बहुत अधिक हलचल, बड़े खतरे की आहट

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बिजली से चलने वाले वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी एनर्जी एफीशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड

यह भी पढ़ें: परीक्षा के लिए यह समय उचित नहीं, कॉलेज छात्रों को प्रमोट करने पर कैबिनेट लेगी फैसला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.