केंद्र के कांग्रेस शासन में प्रदेश से हुआ सौतेला व्यवहार : विक्रम ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी के नेता व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि जब.जब भी केन्द्र में कांग्रेस सरकार आयी तब तब हिमाचल के साथ हमेशा सौतेला बर्ताव हुआ है। जिससे यह पहाड़ी प्रदेश विकास की दौड़ मे पिछड़ता चला गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा प्रदेश की
महासमर पन्ने के लिए
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि जब जब केंद्र में कांग्रेस सरकार आई तब तब हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है, जिससे यह पहाड़ी प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ता चला गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की वीरभद्र सरकार को दी गई हजारों करोड़ की मदद को बंदरबांट में लुटा दिया गया। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ही यहां विकास शुरू हुआ है। भाजपा नेता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास से घबराए कांग्रेस नेता तब कहां थे, जब पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश को दिया गया विशेष औद्योगिक राज्य का पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा प्रदेश के ही दो मंत्रियों वीरभद्र सिंह और आनंद शर्मा के रहते पूर्व यूपीए सरकार ने प्रदेश से छीन लिया था। भाजपा नेता ने कहा कि 13वें वित्तायोग के दौरान पूरे देश को 150 प्रतिशत वृद्धि मिली तो हिमाचल के कांग्रेसी नेताओं ने यह वृद्धि मात्र 50 प्रतिशत देकर प्रदेश के विकास को ग्रहण लगाने की कोशिश की थी। भाजपा नेता ने कहा मोदी सरकार ने हिमाचल में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए एम्स, केंद्रीय विश्वविद्यालय, 69 राष्ट्रीय उच्च मार्ग, रेलवे का विस्तारीकरण, हाइड्रो इंजीनियरिग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज व कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया है, जिससे प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व तेजी आई है।