Move to Jagran APP

विदुषी ने भारोत्तोलन में रजत जीत चमकाया नाम

स्क्रेड सोल कैंब्रिज स्कूल रोड की होनहार छात्रा विदुषी पठानिया ने राज्य स्तरीय अंडर 19 महिला वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 06:00 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:37 AM (IST)
विदुषी ने भारोत्तोलन में रजत जीत चमकाया नाम
विदुषी ने भारोत्तोलन में रजत जीत चमकाया नाम

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : सेक्रेड सोल कैंब्रिज स्कूल रोड की होनहार छात्रा विदुषी पठानिया ने राज्यस्तरीय अंडर-19 महिला वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंडी जिले के जंजैहली में किया गया। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 687 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। विदुषी पठानिया ने भारोत्तोलन में दूसरा स्थान प्राप्त कर नाम राष्ट्रीय स्तर के लिए दर्ज करवाया। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता बिहार के पटना में होगी। स्कूल पहुंचने पर प्रिसिपल तरसेम कुमार शर्मा और चेयरमैन जगदीश सिंह ने कोच अनुपम शर्मा व विजेता छात्रा विदुषी पठानिया को बधाई दी व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.