अम्ब के नंदपुर में सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार, मौके पर ही मौत
Hit and Run Case पुलिस थाना अम्ब के तहत नंदपुर में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ शख्स हरिओम पुत्र बीरबल सिंह नंदपुर गांव का ही रहने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।
अम्ब, जेएनएन। Hit and Run Case, पुलिस थाना अम्ब के तहत नंदपुर में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ शख्स हरिओम पुत्र बीरबल सिंह नंदपुर गांव का ही रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। बताया जा रहा है कि रात को 10 बजे के करीब हरिओम किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के कारण नंदपुर पुल पर घायल अवस्था में पड़ा था। वहां हाईवे से गुजर रहे किसी वाहन चालक ने उसे पुल के किनारे लहूलुहान पड़ा हुआ देखकर इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी, इससे पहले एंबुलेंस उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब तक पहुंचा पाती। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
उधर, डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने बताया पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भेज दिया है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर उक्त वाहन सहित आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।