Move to Jagran APP

बणे दी हट्टी में अज्ञात बाइक सवारों ने स्कूटी को मारी टक्कर, बेटे के साथ शादी से घर लौट रही महिला घायल

Unknown Bike Rider Accident बणे दी हट्टी में अपने बेटे के साथ शादी समारोह में शिरकत करके स्कूटी पर घर लौट रही महिला अज्ञात बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में घायल महिला की पहचान आशा देवी पत्नी तिलक राज निवासी बणे दी हट्टी के रूप में हुई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 11:49 AM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 11:49 AM (IST)
बणे दी हट्टी में अज्ञात बाइक सवारों ने स्कूटी को मारी टक्कर, बेटे के साथ शादी से घर लौट रही महिला घायल
बणे दी हट्टी में बेटे के साथ स्कूटी पर घर लौट रही महिला अज्ञात बाइक की चपेट में आ गई।

अम्ब, संवाद सहयोगी। Unknown Bike Rider Accident, बणे दी हट्टी में अपने बेटे के साथ शादी समारोह में शिरकत करके स्कूटी पर घर लौट रही महिला अज्ञात बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में घायल महिला की पहचान आशा देवी पत्नी तिलक राज निवासी बणे दी हट्टी के रूप में हुई है। हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने कहा पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब सवा दस बजे मनोज कुमार अपनी माता के साथ मुबारिकपुर के काशीपुर में अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर वापस स्कूटी पर घर आ रहा था तो बणे दी हट्टी पुल के पास अपने घर की ओर स्कूटी का इंडीकेटर लगाकर मुड़ने लगा तो इसी दौरान पीछे गगरेट की तरफ से आ रहे अज्ञात बाइक सवार उन्हें टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए।

prime article banner

इसके बाद मनोज ने बाइक की टक्कर से लगने से घायल हुई अपनी मां को इलाज के लिए गगरेट अस्पताल में पहुंचाया। उधर, कार्यवाहक डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा पुलिस ने हादसे के संबंध में केस कर मौके से फरार हुए बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हुआ

दाड़लाघाट। पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत एक ट्रक चालक पर स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया। गिरधारी निवासी पनोही ने पुलिस थाना दाड़लाघाट में दी शिकायत में बताया कि वह नम्होल से कराड़ाघाट स्कूटी पर जा रहा था। जब वह डोरे की सीमा पर पहुंचा तो दाड़लाघाट की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसे बाजू, सिर और टांगों में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.