Move to Jagran APP

अनुराग ठाकुर ने किया दावा, उपचुनाव में भाजपा लगाएगी जीत का चौका, गगल में चलाया सफाई अभियान

Union Minister Anurag Thakur हिमाचल प्रदेश में संसदीय क्षेत्र मंडी और तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों पर विश्वास है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 02 Oct 2021 12:50 PM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 12:50 PM (IST)
अनुराग ठाकुर ने किया दावा, उपचुनाव में भाजपा लगाएगी जीत का चौका, गगल में चलाया सफाई अभियान
संसदीय क्षेत्र मंडी और तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है।

गगल, संवाद सहयोगी। Union Minister Anurag Thakur, हिमाचल प्रदेश में संसदीय क्षेत्र मंडी और तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों पर विश्वास है। जनता उनकी नीतियों को स्वीकारते हुए उपचुनाव में बढ़त दिलाएगी। भाजपा को यह बात पता है कि उपचुनाव में जीत गए तो प्रदेश के नेताओं का मनोबल बढ़ेगा और स्पष्ट चुनावों में इसका लाभ भी मिलेगा। प्रदेश में होने जा रहे तीन विधानसभा उपचुनाव तथा संसदीय सीट मंडी पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा द्वारा चारों  सीटें जीतकर चुनाव में जीत का चौका लगाना निश्चित है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा मंडल कांगड़ा की ओर से गांधी जयंती पर गगल में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।

loksabha election banner

इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से बनाए जा रहे फोरलेन को लेकर अनुराग का ध्‍यान गगल बाजार को बचाने के लिए दिलाया गया। अनुराग ने कहा कि यह केंद्र सरकार की प्रक्रिया है, सभी का हित देखते हुए ही योजनाएं एवं प्लान बनाए जाते हैं। जनता के हितों के साथ बिल्कुल भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

उधर भारतीय भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कांगड़ा मंडल के प्रधान तथा व्यापार मंडल गगल के प्रधान देवेंद्र कोहली ने बताया स्वच्छता अभियान में अनुराग ठाकुर सहित सभी भाजपा से जुड़े लोगों ने गगल बाजार में सफाई की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं बीडीसी अध्यक्ष कुलभाष चौधरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चौधरी वीरेंदर चौधरी, सनी सहनी, हिंदू वीर कोहली, राकेश चौधरी, कुलदीप कुमार, पवना चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.