Move to Jagran APP

सरकाघाट में घरेलू गैस सिलेंडर लेने गई बहू से चाचा सुसर ने की छेड़छाड़, पढ़ें खबर

एक बहू ने चाचा ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 09:08 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 09:08 AM (IST)
सरकाघाट में घरेलू गैस सिलेंडर लेने गई बहू से चाचा सुसर ने की छेड़छाड़, पढ़ें खबर
सरकाघाट में घरेलू गैस सिलेंडर लेने गई बहू से चाचा सुसर ने की छेड़छाड़, पढ़ें खबर

सरकाघाट, जेएनएन। उपमंडल सरकाघाट में महिलाओं पर अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बहू ने चाचा ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला घर में अकेली रहती है। उसका पति निजी कंपनी में नौकरी करता है और बाहर रहता है। उनकी कोई संतान नहीं है।

loksabha election banner

शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। महिला ने चाचा ससुर से सिलेंडर लाने का अनुरोध किया। शाम को चाचा ससुर सिलेंडर लेकर आया और फोन कर बहू को इसे ले जाने को कहा। महिला कार की डिग्गी से सिलेंडर निकालने लगी तो आरोपित ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपित वहां से कार सहित चला गया। मामले की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.