दुष्कर्म और नशा तस्करी के मामले में उदघोषित अपराधी करार दो लोग चंडीगढ़ से गिरफ्तार
Arrested from Chandigarh जिला कुल्लू पुलिस उद्घाोषित अपराधियों की धर पकड़ में जुटी है। सोमवार को कुल्लू पुलिस ने चड़ीगढ़ से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया पहला मामला वर्ष 2010 में दर्ज हुआ था।
कुल्लू, जेएनएन। जिला कुल्लू पुलिस उद्घाोषित अपराधियों की धर पकड़ में जुटी है। सोमवार को कुल्लू पुलिस ने चड़ीगढ़ से दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया पहला मामला वर्ष 2010 में दर्ज हुआ था। इसमें आरोपित पर अपहरण, दुष्कर्म का मामला दर्ज था। इसके बाद व्यक्ति फरार चल रहा था। 31 जुलाई को कुल्लू न्यायालय द्वारा व्यक्ति को उद्घोषति अपराधी घोषित करार दिया गया था। सोमवार को पुलिस ने सुनयोजित तरीके से शातिर को पीजीआइ चंडीगढ़ की पार्किंग से गिरफ्तार किया है। 60 वर्षीय राजेश जोशी निवासी रामशीला अखाड़ा बाजार का रहने वाला है।
वहीं दूसरे मामले में एक व्यक्ति पर एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2015 में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से व्यक्ति न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। 31 जुलाई को स्पेशल जज कुल्लू की अदालन ने उद्घाोषित अपराधी करार दिया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की और साेमवार को चंडीगढ़ में नाइट फूड रेस्टोरेंट के पास गिरफ्तार किया। 33 वर्षीय संजीव कुमार कनखरी हमीरपुर का निवासी है। पुलिस ने दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है व न्यायालय में पेश किया जाएगा।