Move to Jagran APP

त्रिलोक कपूर ने बुटेेल परिवार पर साधा निशाना, बोले- भाजपा सरकार ही बनाएगी पालमपुर को जिला

BPJ Leader Trilok Kapoor पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल की ओर से पालमपुर से भेदभाव करने के आरोप के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने बुटेल के आरोपों का गलत बताया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 10:26 AM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 10:26 AM (IST)
त्रिलोक कपूर ने बुटेेल परिवार पर साधा निशाना, बोले- भाजपा सरकार ही बनाएगी पालमपुर को जिला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर

पालमपुर, संवाद सहयोगी। BPJ Leader Trilok Kapoor, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल की ओर से पालमपुर से भेदभाव करने के आरोप के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने बुटेल के आरोपों का गलत बताया है। उन्होंने कहा बुटेल परिवार ने वर्षाें तक पालमपुर का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन अभी भी जनता काे गुमराह करने की साेच बदली नहीं है। उन्हाेंने कहा अपना राजनीतिक हित साधने के लिए विधायक के परिवार ने हमेशा ही जनता काे धाेखे में रखा है तथा यह प्रथा आगे भी निभा रहा है। उन्हाेंने कहा विधायक आशीष बुटेल विस पटल में अलग बात रखते हैं, जबकि जनता के सामने अलग राग अलापते हैं। बताैर विधायक विकास करवाने में असमर्थ रहने पर सरकार काे दाेषी करार दे रहे हैं।

loksabha election banner

उन्हाेंने कहा जनता काे गुमराह करने की साेच त्याग कर विधायक पालमपुर के विकास पर फाेकस रखें ताे भाजपा सरकार की ओर से आवंटित धन का सदुपयाेग कर विकास काे गति प्रदान कर सकते हैं। त्रिलाेक कपूर ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सभी विधानसभा काे बिना भेदभाव के बजट प्रावधान किया जा रहा है, इसमें वह स्वयं व राज्यसभा सांसद इंदु गाेस्वामी भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

उन्हाेंने कहा कि दशकाें तक कांग्रेस काे प्रतिनिधित्व हाेने के बावजूद पालमपुर के विकास काे गति भारतीय जनता पार्टी कार्यकाल में ही प्रदान हुई। शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल के बाद जयराम ठाकुर ने पालमपुर काे बहुत कुछ दिया है, जबकि कांग्रेस ने जनता से सिर्फ राजनीतिक लाभ ही लिया है। दाेनाें सरकाराें की तुलना करते हुए उन्हाेंने कहा कांग्रेस कार्यकाल के पांच वर्षाें में पालमपुर काे मात्र 58 कराेड़ रुपये बजट दिया गया, जबकि भाजपा सरकार ने मात्र तीन वर्षों में 95 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्याें के लिए आवंटित किए हैं। इसी तरह 336 गरीब परिवाराें काे आवास देने की जगह अभी तक के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने 495 आवास गरीबों को स्वीकृत किए है।

विधायक की स्वतंत्र विकास खंड की मांग पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में विकास खंड नहीं दिया लेकिन अब घड़ियाली आंसू बहाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा पालमपुर काे विकास खंड की साैगात सिर्फ जयराम ठाकुर ही देंगे और जिला का दर्जा भी भाजपा ही देगी। त्रिलाेक कपूर ने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा सरकार ने नागरिक अस्पताल पालमपुर में डेढ़ करोड़ रुपये से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया। इसका लाेकार्पण प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो सितंबर काे वर्चुअल तौर पर करेंगे। उन्हाेंने कहा कि चचिंयां में उप तहसील की स्वीकृत हाे चुकी है।

आगामी दाैरे में मुख्यमंत्री स्वयं स्वतंत्र विकास खंड और उपतहसील की घाेषणा कर देंगे। उन्होंने विधायक से पूछा कि वह कोई एक काम ऐसा बताएं जो उनके परिवार ने कांग्रेस में रहते हुए जनहित में करवाया है। उन्होंने कहा हकीकत में कांग्रेस पार्टी अस्तित्व काे लेकर फड़फड़ा रही है व जनता काे गुमराह करके राजनीतिक लाभ लेना चाह रही है।

उन्हाेंने चुटकी ली कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विस में पालमपुर के प्रतिनिधि कभी भी मुख्यमंत्री के साथ नहीं चले। इसी का परिणाम है कि पालमपुर काे विकास के लिए तरसना पड़ा है। लेकिन अब भाजपा की सरकार पालमपुर में विकास की रिक्तता काे भरने का प्रयास कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.