व्यापार मंडल मैक्लोडगंज की पुरानी कार्यकारिणी के कार्यकाल में दो साल का विस्तार
Tradesman Union McleodGanj व्यापार मंडल मैकलोडगंज की बैठक चेयरमैन ओंकार नेहरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दो वर्ष का विवरण प्रस्तुत किया गया जिसमें आय और व्यय का ब्यौरा शामिल था। व्यापार मंडल का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण आगामी कार्यकरणी पर विचार विमर्श किया गया।
धर्मशाला, जेएनएन। व्यापार मंडल मैकलोडगंज की बैठक चेयरमैन ओंकार नेहरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दो वर्ष का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसमें आय और व्यय का ब्यौरा शामिल था। व्यापार मंडल का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण आगामी कार्यकरणी पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि व्यापार मंडल की कार्यकारिणी पूर्ण रूप से सही कार्य कर रही है तथा आगामी 2 वर्ष तक के लिए इसका कार्यकाल का विस्तार किया गया। नरेंद्र पठानिया को पुनः व्यापार मंडल के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। बैठक में विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष प्रेम सागर व दिनेश कपूर उपस्थित रहे। इसके अलावा व्यापार मंडल के सदस्य राशपाल, कृष्ण महादेव, देशराज, विनोद बरसैण, तिलक राज, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।