कस्बा कोटला के पंचायत प्रधान ने दिया पद से इस्तीफा
संवाद सूत्र जसवां परागपुर विकास खंड परागपुर के तहत पंचायत कस्बा कोटला के प्रधान ने पद से इ
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 07:00 PM (IST)
संवाद सूत्र, जसवां परागपुर : विकास खंड परागपुर के तहत पंचायत कस्बा कोटला के प्रधान ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे को जिला पंचायत अधिकारी ने मंजूर कर लिया है। प्रधान सुखदर्शन सिंह ने त्यागपत्र देने का कारण शारीरिक रूप से स्वस्थ न होना बताया है। पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा ने कस्बा कोटला पंचायत में प्रधान के पद को रिक्त घोषित कर दिया है। उन्होंने इस बाबत सूचना खंड विकास अधिकारी परागपुर के साथ-साथ डीसी कांगड़ा को भी भेज दी है। अब पंचायत का समस्त कार्यभार उपप्रधान संभालेंगे। ब्लॉक इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने इस बाबत पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें