Move to Jagran APP

Rohtang Pass: पर्यटक सिर्फ आज ही कर सकेंगे रोहतांग दर्रे में बर्फ का दीदार, प्रशासन ने लिया बड़ा निर्णय

Rohtang Pass पहाड़ों में लगातार लुढ़क रहे तापमान से रोहतांग दर्रे सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी जमने लगा है। रोहतांग दर्रे में पानी व बर्फ को जमने से बढ़े खतरे को देखते हुए प्रशासन ने रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद कर दिया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 08:42 AM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 08:42 AM (IST)
Rohtang Pass: पर्यटक सिर्फ आज ही कर सकेंगे रोहतांग दर्रे में बर्फ का दीदार, प्रशासन ने लिया बड़ा निर्णय
पहाड़ों में लगातार लुढ़क रहे तापमान से रोहतांग दर्रे सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी जमने लगा है

मनाली, जसवंत ठाकुर। Rohtang Pass, पहाड़ों में लगातार लुढ़क रहे तापमान से रोहतांग दर्रे सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी जमने लगा है। रोहतांग दर्रे में पानी व बर्फ को जमने से बढ़े खतरे को देखते हुए  प्रशासन ने रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद कर दिया है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर 22 अक्टूबर से पर्यटक वाहनों को पर्यटन स्थल कोठी से आगे जाने पर रोक लगा दी है। यह रोक प्रशासन की आगामी अधिसूचना तक जारी रहेगी। आज रविवार को पर्यटक रोहतांग दर्रे का दीदार कर सकेंगे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने एसडीएम मनाली को निर्देश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त ने मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 115 के तहत रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

prime article banner

जिला प्रशासन की माने तो सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में पारा माइनस पर चले जाने से बर्फ व पानी सड़क में जमने लगा है, जिस कारण वाहन चलाना जोखिमभरा हो सकता है। इसी जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने दर्रा सैलानियों सहित सभी लोगों के लिए बंद कर दिया है।

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रोहतांग दर्रे में पारा लुढ़कने से बर्फ व पानी सड़क में जमने लगा है। उन्होंने बताया सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने दर्रे को बंद करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त ने बताया आगामी अधिसूचना जारी करने तक 22 नवंबर से रोहतांग दर्रा सैलानियों सहित सभी लोगों के लिए बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: प्रदेश में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग, यहां माइनस तीन तातमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.