नगरोटा बगवां में सुबह नौ से सायं चार बजे तक खुलेंगी दुकानें
Kangra Corona News कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नगरोटा बगवां बाजार सुबह 9.00 से सायं 4.00 बजे तक खुलेगा। यह निर्णय बुधवार को अध्यक्ष नरेंद्र सपैया की अध्यक्षता में हुई व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया।
नगरोटा बगवां, संवाद सहयोगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नगरोटा बगवां बाजार सुबह 9.00 से सायं 4.00 बजे तक खुलेगा। यह निर्णय बुधवार को अध्यक्ष नरेंद्र सपैया की अध्यक्षता में हुई व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि डेली नीड्स एवं सब्जी विक्रेता सुबह 6.00 से सायं 4.00 बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल सकते हैं। ढाबा एवं रेस्तरां सुबह 6.00 से रात 8.00 बजे तक खुलेंगे लेकिन सायं 4.00 से 8.00 बजे तक केवल खाना पैक करके ही ले जाया जा सकता है। 4.00 से 8.00 के बीच ढाबा एवं रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की इजाजत नहीं होगी।
ढाबा एवं रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों को टोपी, मास्क एवं ग्लब्ज का इस्तेमाल करना होगा। दुकानदारों को नौ मास्क नो एंट्री के नियम को सख्ती से लागू करना होगा। आवश्यकता अनुसार दुकानों के आगे रस्सी एवं दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए गोले भी लगाने होंगे। बैठक में उपप्रधान नवरत्न कटोच, महासचिव संजीव कुमार, सचिव सत्यम दीवान व कोषाध्यक्ष अर¨वद चौधरी ने भाग लिया। दो कारोबारियों की मौत के शोक स्वरूप बुधवार को सुबह 9.00 से 11.00 बजे तक सभी कारोबारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे।