सिरमौर में अढ़ाई से 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर तीन एसएचओ का हुआ तबादला
जिला सिरमौर पुलिस विभाग ने पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर की है। जिन पुलिस थाना प्रभारियों को अपने स्टेशनों पर 2 से 3 वर्ष का समय हो चुका था। उन्हें रूटीन ट्रांसफर के तहत दूसरे पुलिस थानों में तैनात किया गया है।
नाहन,जागरण संवाददाता। जिला सिरमौर पुलिस विभाग ने पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर की है। जिन पुलिस थाना प्रभारियों को अपने स्टेशनों पर 2 से 3 वर्ष का समय हो चुका था। उन्हें रूटीन ट्रांसफर के तहत दूसरे पुलिस थानों में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त कुछ कॉन्स्टेबल व हेड कांस्टेबल व एएसआई को भी रूटिंग ट्रांसफर के तहत इधर से उधर किया गया है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राजगढ़ तथा सराहां पुलिस थाना के प्रभारियों को बदला गया है।
राजगढ़ पुलिस थाना प्रभारी बलदेव सिंह को पुलिस थाना पच्छाद-सराहां में थाना प्रभारी लगाया गया है। जबकि पच्छाद पुलिस थाना प्रभारी सुभाष कुमार को नाहन सदर पुलिस थाना में एडिशनल एसएचओ लगाया गया है। संगडाह में सब इंस्पेक्टर रोशन धोलटा को एसएचओ राजगढ़ लगाया गया है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ओमपती जमवाल ने एसएचओ की ट्रांसफर की पुष्टि करते हुए बताया कि यह रूटीन ट्रांसफर के तहत तबादले किए गए हैं।
रजत होंगे 26 जनवरी परेड के कमांडर
नाहन के चौगान मैदान में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए 20 जनवरी से पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) होगा। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर ने पूर्वाभ्यास के लिए जिले के सभी थानों से 20 पुरुष व 20 महिला सहित सात अन्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। थाना कालाअंब के पुलिसकर्मी रजत को परेड कमांडर बनाया गया है। 20 जनवरी से सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे और दोपहर दो बजे से सायं चार बजे तक होने वाले पूर्वाभ्यास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा की देखरेख में होगा।
पूर्वाभ्यास में भाग लेने वाले पुलिस कर्मचारी 20 जनवरी को सुबह नौ बजे पुलिस लाइन नाहन में रिपोर्ट करेंगे। कर्मचारियों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों से कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट भी साथ लानी होगी। पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने बताया कि गणतंत्र परेड के पूर्वाभ्यास के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। पूर्वभ्यास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की देखरेख में होगा। इस दौरान कोविड नियमों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा।