हलेड़कलां पंचायत में प्रधान पद के लिए तीसरी बार हुई मतों की गिनती, जानिए पूरा मामला Kangra News
Haledkalan Panchayat विकास खंड कांगड़ा की पंचायत हलेड़कलां में पंचायत प्रधान के लिए तीसरी बार मतगणना शुरू हुई है। रात भर चली इस मतगणना में कई एक उम्मीदवार तो कभी दूसरा आगे रहा। इसलिए सोमवार को सुबह तीसरी बार मतगणना शुरू हुई है।
कांगड़ा, जेएनएन। विकास खंड कांगड़ा की पंचायत हलेड़कलां में पंचायत प्रधान के लिए तीसरी बार मतगणना शुरू हुई है। रात भर चली इस मतगणना में कई एक उम्मीदवार तो कभी दूसरा आगे रहा। इसलिए सोमवार को सुबह तीसरी बार मतगणना शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि हलेड़कलां के लिए छह उम्मीदवार पंचायत प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। जिसमें पहली बार गिनती होने पर राजेस्याल 50 मत से आगे रहे। इस पर निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण कुमार ने फिर से मतगणना करवाने की पेशकश की। दूसरी बार हुई मतगणना में अरुण कुमार एक मत से जीत गए। इस पर राजेस्याल ने आपत्ति जताते हुए तीसरी बार मतगणना करने का आग्रह किया। अब तीसरी बार मतगणना हो रही है। अभी परिणाम आना बाकी है।