जवाली में नाबालिग ने फंदा लगाकर दी जान, शाहपुर में विवाहिता ने निगल लिया जहर Kangra News
Suicide Case पुलिस थाना जवाली के तहत एक नाबालिग लड़के ने फंदा लगाकर जान दे दी।
जवाली, जेएनएन। पुलिस थाना जवाली के तहत एक नाबालिग लड़के ने फंदा लगाकर जान दे दी। लड़का पिछले पांच साल से मौसी व मौसा के घर रहता था। उसके माता-पिता लुधियाना में मजदूरी करते हैं। मौसा ने बताया कि रविवार को जब वह घर पर नहीं थे तो लड़के ने फंदा लगा लिया। रात को उसे सिविल अस्पताल जवाली ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस थाना जवाली के प्रभारी प्रशांत ङ्क्षसह ठाकुर ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जहरीली वस्तु निगलने से महिला की मौत
समीपवर्ती झरेड़ गांव में एक महिला की जहरीली वस्तु निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। रितु पत्नी रवि कुमार की रविवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। स्वजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल शाहपुर ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी शाहपुर हेमराज शर्मा ने बताया कि झरेड़ पहुंचकर गांववासियों व रितु की बेटियों से पूछताछ की तो बड़ी बेटी ने बयान दर्ज करवाया कि पापा ने मां से मारपीट की थी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।