Move to Jagran APP

Organ Transplant:टांडा ने फिर रचा इतिहास, 75 वर्षीय महिला की आर्गन ट्रांसप्लांट की दूसरी सर्जरी भी रही सफल

डा राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय व अस्पताल टांडा ने शुक्रवार सुबह दूसरी आर्गन ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी कर इतिहास रच दिया है। टांडा मेडिकल कालेज में मार्च में पहली आर्गन ट्रांसप्लांट की सफल की सर्जरी की गई थी और अब दूसरी सफल सर्जरी की है।

By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 02:00 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 02:00 PM (IST)
Organ Transplant:टांडा ने फिर रचा इतिहास, 75 वर्षीय महिला की आर्गन ट्रांसप्लांट की दूसरी सर्जरी भी रही सफल
टांडा मेडिकल कालेज में एक महिला की आर्गन ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी की गई।

कांगड़ा, रितेश ग्रोवर। डा राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय व अस्पताल टांडा ने शुक्रवार सुबह दूसरी आर्गन ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी कर इतिहास रच दिया है। टांडा मेडिकल कालेज में मार्च में पहली आर्गन ट्रांसप्लांट की सफल की सर्जरी की गई थी और अब दूसरी सफल सर्जरी की है। टांडा मेडिकल कालेज में दूसरी सफल आर्गन ट्रांसप्लांट सर्जरी करने पर संस्थान के प्राचार्य डा भानू अवस्थी ने संस्थान की टीम को बधाई दी है।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह टांडा मेडिकल कालेज में धर्मी देवी की आर्गन ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी की गई जिसके बाद महिला से लिये गए आर्गन को सुबह विशेष विमान से पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है जहां दो लोगों को महिला के आर्गन ट्रांसप्लांट कर दिए गए हैं।

टांडा मेडिकल कालेज में शुक्रवार सुबह आर्गन ट्रांसप्लांट की सर्जरी शुरू की गई तो पीजीआई चंडीगढ़ में भी आर्गन ट्रांसप्लांट को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई थी। कांगड़ा से चंडीगढ़ विमान से आर्गन भेजे गये जहां दोपहर तक चड़ीगढ़ पीजीआइ में दो लोगों को सफल आर्गन ट्रांसप्लांट किये गये जिससे दो लोगों को नई जिंदगी मिली है। मामले की जानकारी देते हुये टांडा मेडिकल कालेज के ट्रांसप्लांट सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डा राकेश चौहान ने बताया कि सुबह टांडा मेडिकल कालेज में एक 75 वर्षीय महिला की आर्गन ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी की गई। उन्होने बताया कि महिला के आर्गन ट्रांसप्लांट सर्जरी से जहां दो लोगों को नई जिंदगी मिली है वही दो लोगों आंखों की रोशनी भी मिलेगी।

उन्होंने बताया कि आर्गन ट्रांसप्लांट करने वाली 75 वर्षीय महिला धर्मी देवी गांव पलवामा, डाकघर स्कोट पंचायत समेला, तहसील व जिला कांगड़ा की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि 75 वर्षीय महिला के पुत्र प्रीतम चंद ने अपनी माता के आर्गन ट्रांसप्लांट करने के लिए हामी भरी जिसके बाद संस्थान के ट्रांसप्लांट सर्जरी विभाग से उन्होंने संपर्क किया। उन्होंने बताया कि महिला के परिवार की सहमति से आर्गन ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई। उन्होंने बताया कि परिवार के अंग दान करने के निर्णय से चार परिवारों में खुशियां दिलाई है जिसके लिए प्रीतम चंद व उनका परिवार लोगों के लिए मिसाल है। उन्होंने बताया कि अंग दान करना व अंग दान पर निर्णय लेना एक ऐसी परीक्षा है जिसमें गिने चुने ही लोग निर्णय ले सकतें हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.