Move to Jagran APP

हिमालय संगीत मंच के कार्यकर्ताओं ने रजेहड़ में धूमधाम से मनाया स्वामी चिदंवरानंद का जन्मदिन

तपस्वी महात्मा स्वामी चिदंवरानंद का 97वां जन्मदिन विशाल आश्रम रजेहड़ (कण्डवाड़ी) में बाबा जी के शिष्यों तथा हिमालय संगीत मंच के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। हिमालय संगीत मंच हिमाचल प्रदेश के सदस्य बलदेव राज सूद ने बताया कि कार्यक्रम में विष्णु सहस्त्रनाम पाठ व हवन यज्ञ भी हुआ।

By Richa RanaEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 03:43 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 03:43 PM (IST)
हिमालय संगीत मंच के कार्यकर्ताओं ने रजेहड़ में धूमधाम से मनाया स्वामी चिदंवरानंद का जन्मदिन
स्वामी चिदंवरानंद का जन्मदिन रजेहड़ (कण्डवाड़ी) में हिमालय संगीत मंच के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।

बैजनाथ, जेएनएन। तपस्वी महात्मा स्वामी चिदंवरानंद का 97वां जन्मदिन विशाल आश्रम रजेहड़ (कण्डवाड़ी) में बाबा जी के शिष्यों तथा हिमालय संगीत मंच के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। हिमालय संगीत मंच हिमाचल प्रदेश के सदस्य बलदेव राज सूद ने बताया कि कार्यक्रम में विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, हवन यज्ञ एवं संकीर्तन एवं प्रसाद वितरण हुआ।

loksabha election banner

स्वामी चिदंबरानंद ने बताया कि  25 दिसंबर 1924 में उनका जन्‍म पश्चिम बंगाल के एक गांव में हुआ था और 24 वर्ष की आयु में घर छोड़ कर साधु बन गए। उन्होंने 1956 मे स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मठ से सन्यास की दीक्षा ली, तब से लगातार ईश्वर आराधना में स्वामी जी ने प्रेमानंद आश्रम सीतारमणी पपरोला में 17 वर्ष तपस्या की है।

कार्यक्रम में डॉक्‍टर स्वरूप सिंह राणा, रमेश भाऊ ,वालमुन्दक, जगजीत चंद कटोच,रघुवीर सिंह राणा, रमेश चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, अनुशर्मा, मुनीष कुमार, विकास कुमार तथा आश्रम की साध्वी वंदना सहित आश्रम के संतों एवं साध्वियों ने भाग लिया ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.